{"_id":"6a25baa7426e5c6b9b0595d9","slug":"common-yoga-protocol-training-to-be-held-at-crsu-on-june-9-jind-news-c-199-1-sroh1009-154679-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 9 जून को सीआरएसयू में होगा कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 9 जून को सीआरएसयू में होगा कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण
विज्ञापन
जींद। 12वें अंततरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले में योग कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। महानिदेशक आयुष हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 9 जून को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के योग भवन में विशेष कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन डीसी वैशाली शर्मा एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित रोहिला के निर्देशन में आयुष विभाग जिला जींद, पतंजलि योग समिति, भारतीय योग संस्थान और हार्टफुलनेस संस्थान के सहयोग से किया जाएगा।
जिला योग कोऑर्डिनेटर एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के ओवरऑल जिला आयुष नोडल अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह सात बजे से 8:30 बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आयुष विभाग के योग सहायकों की ओर से प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न योग संस्थाओं के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में योग साधक भाग लेंगे। संवाद