फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Committee formed to resolve the dispute

Jind News: विवाद के समाधान के लिए कमेटी बनी

Fri, 08 Sep 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Committee formed to resolve the dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। खंड के माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल में चल रहे का हल करने के लिए 12 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। शुक्रवार को नवनियुक्त कमेटी के सदस्य छात्राओं से मिले और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

नवनियुक्त कमेटी आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक की ओर से बनाई गई है। इस 12 सदस्यीय कमेटी में प्रधान जयदेव आर्य बुड़ायन, संरक्षक यशपाल जींद, उप-प्रधान सुरेंद्र पिल्लूखेड़ा मंडी, सचिव सुशील कैथल, सह-सचिव सुभाष सांगवान पिल्लूखेड़ा, कोषाध्यक्ष परमवीर जींद, राममेहर कुंडू पिल्लूखेड़ा, ओमप्रकाश, धड़ौली, उमेश शर्मा मंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक व विजय बुढाखेड़ा शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों गुरुकुल की छात्राओं के रोष को देखते हुए कई दिन कन्या गुरुकुल बंद रहा। पिछली कमेटी ने विवाद के चलते अपना पद छोड़ दिया। नवनियुक्त प्रधान जयदेव आर्य ने बताया कि गुरुकुल प्राचार्य और एक अध्यापिका के हटाने को लेकर उपजे विवाद के समाधान को लेकर सोमवार को कुरुक्षेत्र में बैठक होगी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल अनुशासन के साथ चलाया जाएगा। छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed