फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Comments on Education Minister Mahipal Dhanda spark controversy, Dhanda Khap expresses anger

Jind News: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पर टिप्पणी से गरमाया विवाद, ढांडा खाप ने जताया रोष

Fri, 04 Sep 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Comments on Education Minister Mahipal Dhanda spark controversy, Dhanda Khap expresses anger
फोटो 04जेएनडी03-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ढांडा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवव्रत ढांडा। संवाद
जींद। इनेलो नेता अभय चौटाला की शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। ढांडा खाप ने अभय चौटाला के बयान पर कड़ा रोष जताया है। अभय चौटाला ने अपने बयान में महिपाल ढांडा को जाट समाज पर कलंक बताया था।
विज्ञापन

ढांडा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवव्रत ढांडा ने प्रेसवार्ता कर महिपाल ढांडा के समर्थन में एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा कि महिपाल ढांडा उनके भाई हैं। उनके सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

महिपाल ढांडा जाट समाज का गौरव हैं और 36 बिरादरी के नेता हैं। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है लेकिन किसी व्यक्ति के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी नेताओं को अपनी बात रखने का अधिकार है। राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत आरोपों तक नहीं ले जाना चाहिए। अभय चौटाला की टिप्पणी से समाज में रोष है। ढांडा खाप महिपाल ढांडा के सम्मान के साथ खड़ी है। उन्होंने अभय चौटाला से अपने बयान पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed