{"_id":"58fba47b4f1c1b09038b51ce","slug":"coming-summer-electric-few-supply-twenty-four-hour-electric-supply-fuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के साथ बिजली संकट बढ़ा, 24 घंटे आपूर्ति के दावे फ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के साथ बिजली संकट बढ़ा, 24 घंटे आपूर्ति के दावे फ्यूज
ब्यूरो अमर उजाला जींद
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजली कट के कारण घर के बाहर बैठे अर्बन एस्टेट के लोग।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के शहरी क्षेत्र में लोगों को 24 घंटे बिजली देने के दावे अब अव्यवस्थाओं के चलते फ्यूज हो चले हैं। शहरी क्षेत्रों में भी पिछले तीन-चार दिन से बिजली का शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा गया है। यहां 12-15 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। यह सिस्टम रात दिन चल रहा है। लगातार लग रहे कटों के चलते लोग काफी परेशान हैं। शुक्रवार को दिन और रात को भी ऐसे ही आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद शनिवार को भी दिन में बिजली के कट बदस्तूर जारी रहे।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भी काफी इजाफा हुआ है। प्रतिदिन तीन लाख यूनिट से अधिक बिजली की खपत हो रही है। ऐेसे में लाइन लॉस बिजली निगम के लिए आफत बना है। लान लॉस के चलते निगम लगातार बिजली भी नहीं दे पा रहा है। इसका सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। दिन का समय तो लोग बिजली नहीं होने के कारण जैसे-तैसे निकाल लेते हैं, लेकिन रात को बड़ी परेशानी हो जाती है। वहीं बिजली निगम के अधिकारी शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रहे हैं, जबकि लोग इसे नकार रहे हैं।
लाइन लॉस वाले फीडरों की पहचान
बिजली निगम ने लाइन लॉस वाले फीडरों की पहचान कर उनको दो श्रेणियों में बांटा है। इसमें एक श्रेणी में 50 प्रतिशत से अधिक लाइन लॉस वाले फीडर हैं, दूसरी श्रेणी में 35 प्रतिशत तक लाइन लॉस वाले फीडर हैं। इन फीडरों में बिजली निगम ने गर्मी के मौसम में कट लगाने शुरू किए हैं। इसके तहत शहरी फीडरों में पांच तो ग्रामीण फीडरों आठ घंटे तक अतिरिक्त कट लगेंगे।
विज्ञापन
इन इलाकों में रहा बिजली संकट
शहर की बिजली दो पावर हाउस से चलती है। इसमें पांडू पिंडारा का शहरी फीडर और जाट कालेज के पास बना पावर हाउस शामिल हैं। दोनों ही फीडरों शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ कटों की सिलसिला शनिवार दोपहर तक जारी रहा। इसमें पिंडारा फीडर से जुड़े अर्बन एस्टेट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लघु सचिवालय, डीसी कॉलोनी, भारत नगर जैसे क्षेत्रों में शुक्रवार को करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं शहरी फीडर से जुड़े इलाकों में शुक्रवार रात करीब 10 बजे बिजली कट गई। इसके बाद सुबह चार बजे बिजली बहाल हुई। करीब तीन घंटे रहने के बाद बिजली फिर से कट गई। वहीं रामलीला मैदान क्षेत्र में भी शुक्रवार को दिन भर बिजली के कट जारी रहे। इससे रिहायसी क्षेत्रों के साथ-साथ व्यापारियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।
जरूरी काम प्रभावित
लोगों का कहना है कि बिजली के कट लगातार नहीं होकर थोड़ी-थोड़ी देर में लगते रहते हैं। इससे सभी काम प्रभावित हो जाते हैं। विशेषकर पेयजल सप्लाई के समय पर कट लगने से घरों की टंकियों में पानी ही नहीं पहुंच पाता।
दो दिन से ज्यादा बिजली कट
पहले बिजली की ज्यादा दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से कट बार-बार लग रहे हैं। शुक्रवार दिन भर और रात को भारी परेशानी हुई। इसके बाद शनिवार सुबह से ही कट लग रहे हैं। इसके चलते इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। फ्रिज में रखा खाना भी खराब हो जाता है। -ओमप्रकाश शर्मा, सेवानिवृत अध्यापक
अघोषित कटों से बिगड़ा शेड्यूल
बिजली अघोषित कटों से दिनचर्या का शेड्यूल ही बिगड़ गया है। रात को नींद पूरी नहीं हो पाती, सुबह काम पर देरी से पहुंचते हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दो दिन से अधिक कट लग रहे हैं। शहरों में ऐसी स्थित है, तो गांवों क्या हाल होगा। -सतप्रकाश शर्मा
पेड़ों के नीचे बैठकर गुजरता है दिन
बिजली के कट बहुत बढ़ गए हैं। रात के समय 10-10 कट लगते हैं। इससे जनजीवन प्रभावित है। दिन के समय भी बिजली सही नहीं आ रही है। इसके चलते बाहर पेड़ों के नीचे बैठ कर ही दिन गुजरता है। -भंती देवी, अर्बन एस्टेट निवासी
बिजली की मांग बढ़ी
लाइन लॉस वाले फीडरों में कट लगाए जा रहे हैं। बिजली की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है। इसके चलते कट लग रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में ऐसी दिक्कत नहीं है। लगातार कट लग रहे हैं, तो इसका पता करवाया जाएगा। समस्या को तुरंत प्रभाव से दूर किया जाएगा।- एमएल रोहिल्ला, एसई, बिजली निगम