फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   come back good time for jind from gaurav raily, jind

हरियाणा गौरव रैली से आ सकते हैं जींद के ‘अच्छे दिन’

Sat, 10 Sep 2016 12:49 AM IST
jind
jind Updated Sat, 10 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
come back good time for jind from gaurav raily, jind
गोहाना रोड के पास प्रस्तावित बाईपास के भूमिपूजन की तैयारी करते मजदूर। - फोटो : bureau
 वर्षों से पिछड़ेपन का दाग ढो रहे जींद के अच्छे दिन हरियाणा गौरव रैली के माध्यम से आ सकते हैं। 11 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाख खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी व केंद्री मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वर्षों पुरानी रोहतक-पटियाला राजमार्ग की फोर लेन परियोजना के लिए भी भूमि पूजन किया जाएगा। रैली की तैयारियों में जींद पहुंचे केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि रैली क्षेत्र के विकास के नए रास्ते खोलेगी। नेशनल हाईवे के दातासिंह वाला तक 70 किलोमीटर टुकड़े के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। इस पर 1068 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि काफी समय से जींद के बाईपास का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। अब इस परियोजना के टेंडर हो चुके हैं और काम भी अलाट हो चुका है। उन्होंने कहा कि जींद जिला के केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला भी इस रैली में रखी जाएगी। इसी सत्र से कक्षा पहली से पांचवीं तक इस विद्यालय की कक्षाएं शुरू करवा दी जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे गांव जिनकी आबादी 10 हजार से अधिक है, उन गांवों को शहर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जींद जिले के उझाना गांव को इसमें शामिल किया गया है, यहां नगर परिषद व नगर पालिका की तरह गांव में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे गांवों के विकास के लिए पैसे की कोई सीमा नहीं है। विकास के लिए जितने भी पैसे लगेंगे, खर्च किए जाएंगे। हरियाणा की स्वर्ण जयंती पर इस योजना को लांच किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा को मिलेंगे नए चेहरे
इस दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दूसरी पार्टियों से कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इनको कब और किस तरह पार्टी में लाना है, पार्टी तय करेगी। गौरतलब है कि जींद की राजनीति की धुरी माने जाने वाले एक पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता के साथ चौधरी बीरेंद्र सिंह की मुलाकात हो चुकी है। ऐसे में हरियाणा गौरव रैली जींद विकास के साथ-साथ भाजपा को भी मजबूत कर सकती है।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
1. लघु सचिवालय का विस्तार भवन।
2. सफीदों में सरला देवी मेमोरियल महिला कॉलेज
3. पशु पॉलीक्लीनिक
4. सफीदों का नया खेल स्टेडियम
5. 33 केवी बिजली सब स्टेशन, सिंधवी खेड़ा।
6. 33 केवी बिजली सब स्टेशन, मंगलपुर।
7.बड़ौदी गांव की पेयजल परियोजना।
8. नरवाना रोड स्थित पांच एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट


इनकी रखेंगे आधारशिला
1. मेडिकल कॉलेज
2. जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर अंडर पास

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed