फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Colourful performances enthralled the audience at the Vasant Panchami festival.

Jind News: वसंत पंचमी महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Fri, 23 Jan 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Colourful performances enthralled the audience at the Vasant Panchami festival.
नरवाना। शहर के पुराने बस अड्डा के पास छोटू राम पार्क स्थित हॉल में छोटू राम मेमोरियल ट्रस्ट नरवाना की ओर से जयंती समारोह के साथ वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और आमजन शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में एमएस चोपड़ा, डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, जोगिंद्र सिंह नैन और सुरेश सहाराण मौजूद रहे। समाज सेवा और सर छोटू राम के आदर्शों के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने पर इन सभी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणवी लोक कलाकार संदीप शर्मा साहिल ने बाबा गैबी साहब के भजन से की। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बीरेंद्र सिंह नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने “सास मेरी मटकनी ने” पर हरियाणवी समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय मिडिल स्कूल हरनामपुरा की छात्राओं और गुरुकुल कन्या खरल की छात्राओं ने हरियाणवी समूह नृत्य व शिव स्तुति नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पद्मश्री महावीर गुड्डू ने “बम लहरी” से भजनों की शुरुआत करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
देशभक्ति से ओतप्रोत गीत “ऐ मेरे वतन के लोगों” ने पंडाल में मौजूद दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी छोटू राम के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर राजेंद्र श्योकंद, संपूर्ण सिंह, रणधीर सिंह चहल, पिरथी सिंह चोपड़ा, नप के पूर्व प्रधान भारत भूषण गर्ग, किताब सिंह मोर, सुशील कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed