फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Colourful apparel adorns textile markets, prompting traders to expect better business.

Jind News: रंग बिरंगे परिधान से सजा कपड़ा बाजार, व्यापारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद

Sun, 21 Sep 2025 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Colourful apparel adorns textile markets, prompting traders to expect better business.
कपड़े की खरीदारी करती युवती। संवाद
रेवाड़ी। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही शहर का कपड़ा बाजार रंग-बिरंगे परिधानों से सजने लगा है। नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे कपड़ा कारोबारियों के चेहरे इन दिनों खिले हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ रही आवाजाही से व्यापारी इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं। कपड़ा बाजार के व्यापारी साहिल यादव, राजेश गुप्ता का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से व्यापार सुस्त था लेकिन जीएसटी के नए बदलावों से त्योहारी सीजन में कारोबार को नई गति देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए पहले से ही स्टॉक बढ़ा लिया है। इस बार बाजार में डिजाइनर साड़ियां, सूट, लहंगे और त्योहारों पर पहने जाने वाले पारंपरिक कपड़ों की भरमार है। खासकर महिलाओं और युवतियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नई-नई वैराइटी मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं की पहली पसंद सिल्क के कपड़े


कपड़ा व्यापारी रमेश सैनी, लक्ष्मी यादव ने बताया कि ग्राहकों का रुझान इस बार सिल्क, जॉर्जेट और कॉटन मिक्स फैब्रिक की ओर ज्यादा देखा जा रहा है। वहीं युवाओं के लिए फैशनेबल कुर्ता-पायजामा और वेस्टर्न आउटफिट भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोग खासतौर पर त्योहारों पर नए कपड़े खरीदना शुभ मानते हैं, यही कारण है कि इन दिनों मांग में तेजी आई है। नवरात्र में साड़ियों की अधिक खरीद होती है।


पिछले साल की तुलना में इस बार त्योहारी सीजन की शुरुआत बेहतर रही है। ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमें उम्मीद है कि दीपावली तक कारोबार में कई गुना वृद्धि होगी। वहीं ग्राहक भी नए कलेक्शन को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। कपड़ा बाजार की रौनक से साफ है कि आने वाले दिनों में कारोबार में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed