{"_id":"65428086a3eb07d0d5093c96","slug":"colony-residents-met-mla-to-stop-drug-abuse-jind-news-c-199-1-sroh1006-8196-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशे पर रोक लगाने के लिए विधायक से मिले कॉलोनीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशे पर रोक लगाने के लिए विधायक से मिले कॉलोनीवासी
Wed, 01 Nov 2023 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
नशा रोकने को लेकर पहुंचे लोगों से बातचीत करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद
जींद। शहर की बुढ़ा बाबा बस्ती में बिक रहे नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर कॉलोनी के लोग विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मिले। उन्होंने मांग की कि कॉलोनी में बिक रहे नशे पर जल्द काबू नहीं पाया तो आसपास की कॉलोनियों तक भी नशा फैल जाएगा। इस पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आश्वासन दिया कि नशा रोकने के लिए एसपी से मिलकर उचित कदम उठाए जाएंगे और नशे पर रोक लगाई जाएगी।
इस पर कॉलोनी के अनिल, रामनिवास, जयभगवान, सतपाल, संदीप, कृष्ण, जगदीश, राजेश, सुरेश व जितेंद्र ने कहा कि बुढ़ा बाबा बस्ती में नशा सरेआम बिक रहा है, जिससे वहां के युवा नशा के आदी हो रहे हैं। वार्ड के लोग इसका विरोध करते हैं तो वह उनके साथ मारपीट करते हैं। शरारती तत्व तेजधार हथियार लेकर लोगों के घर पहुंच जाते हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।