फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cold increased in the morning and evening, dense fog expected from 28th

Jind News: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, 28 से गहरी धुंध छाने के आसार

Mon, 25 Nov 2024 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cold increased in the morning and evening, dense fog expected from 28th
जींद। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इस सप्ताह में सोमवार के बाद से सुबह और शाम के समय साफ है, हालांकि ठंड बढ़ने लगी है। लगातार ठंड में बढ़ोतरी होने से तापमान में गिरावट आ रही है। ठंड का असर आमजन के अलावा अगेती गेहूं की फसल पर भी पड़ेगा। अगेती फसल को फायदा मिलेगा। अब किसान गेहूं की फसल में सिंचाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

आगामी दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं प्रदूषण स्तर कम होने से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 नवंबर से एक बार फिर गहरी धुंध छाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सुबह-शाम तापमान कम होता है लेकिन दिन के समय अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह भी लोगों के लिए काफी राहत भरा है। स्मॉग छंटने के बाद सुबह से ही धूप निकल रही है। रविवार को जींद का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन


आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में आएगी कमी

जिले में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरेगा, जिससे अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो अंकों की गिरावट आएगी, जिससे अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। वीरवार को धुंध छाएगी, जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को भी धुंध छाएगी और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार को भी धुंध छाने से अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को दिनभर धूप खिली रहेगी। इसके कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौसम में धुंध पडऩे से गेहूं की फसल को कोई नुकसान होगा। मौसम में किसान खेतों में वैज्ञानिकों की सलाह से ही सिंचाई करें। हालांकि गेहूं में सिंचाई से कोई नुकसान नहीं है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

--डॉ. राजेश कुमार, कृषि वैज्ञानिक, पांडु-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed