फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   cm not feels normal people problem, jind, harayana

आम आदमी के दुख को नहीं समझते सीएम

Wed, 25 May 2016 12:31 AM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Wed, 25 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
cm not feels normal people problem, jind, harayana
लोगों को 30 मई के प्रदर्शन का निमंत्रण देते कर्मबीर सैनी। - फोटो : bureau

विज्ञापन
 हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं बसपा के वरिष्ठ नेता कर्मबीर सैनी ने कहा कि जुलाना में हुई मुख्यमंत्री की रैली केवल ढकोसला साबित हुई। निडाना गांव में इतना बड़ा हादसा हो गया, लेकिन मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछना तो दूर उनके लिए एक शब्द भी नहीं कहा।

इससे यह साबित होता है कि भाजपा आम जनता के प्रति कितना प्रेम रखती है। सैनी ने कहा कि वे निडाना गांव के पीड़ित परिवारों को लेकर जल्द ही महामहिम राज्यपाल से मिलेंगे और उनको एक-एक सरकारी नौकरी तथा 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिलाकर रहेंगे। सैनी 30 मई के प्रदर्शन को लेकर रामराय, ईगराह, ढाणी, शादीपुरा, मालवी, पोली, बख्ता खेड़ा, झमौला आदि गांवों का दौरा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 मई के प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे और सरकार की जनविरोधी और नकारात्मक रवैये के प्रति अपना रोष व्यक्त करेंगे। धरने को बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राजा राम संबोधित करेंगे। सैनी ने कहा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी को लेकर जानें जा रही हैं, वहीं मवेशियों के लिए तालाबों में पानी की किल्लत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंदा पानी पीकर पशु बीमार पड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री की रैली सिर्फ जनता के ऊपर बोझ था। निडाना में पांच व्यक्तियों की मौत मुख्यमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। उनकी मांगें मानना तो दूर की बात है, पीड़ित परिवारों को सांत्वना भी नहीं दी। इस अवसर पर बसपा के जिला प्रधान जगदीश कश्यप, देशराज सिरोहा, नरेश गौतम, राजेश मेहंदिया, बलजीत सैनी, हवा सिंह कालवा, बिजेंद्र, भीम सिंह, रोहताश, पूर्व सरपंच हरि सिंह सैनी, तिलकराज सैनी, अशोक काजल, संजय, अनिल, बनि सिंह अश्विनी, मा. हरिराम, राजेश, संजय, राजेश सैनी, राजेंद्र, होशियार सिंह, वेदपाल भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed