{"_id":"61c4be1ea640ae79416aaec6","slug":"cm-manohar-lal-arrived-to-meet-the-relatives-in-the-murder-case-of-contractor-shyamsundar-jind-news-rtk6336379126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार श्यामसुंदर के हत्या के मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार श्यामसुंदर के हत्या के मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम मनोहर लाल
विज्ञापन
रोहतक रोड पर 23 नवंबर को हुई ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या के मामले में सीएम मनोहर लाल ने वीरवार को उनके घर पहुंच कर शोक जताया। वहां पर परिजनों ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा सीएम को बताया। इस पर सीएम ने आरोपियों पर उनकी नजर होने की बात कहकर शीघ्र ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी पुलिस की राडार पर हैं। वे परिवार का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जैसे ही वे कोई हरकत करेंगे, पकड़े जाएंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्याम सुंदर के भाई एडवोकेट विनोद बंसल को बताया कि पुलिस की टीम लगातार काम कर रही हैं। इसमें वह पुलिस अधिकारियों से प्रतिदिन अपडेट ले रहे हैं ताकि आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इसमें परिजनों ने सीएम को इस पूरे प्रकरण की जानकारी दी। जिसके बाद सीएम ने कहा कि आरोपी कोई भी हो कानून से ज्यादा देर तक नहीं छिप सकता। इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन हुआ है। इसके अलावा कई टीम लगातार छापे मार रही हैं। इस मौके पर आईजी राकेश आर्य भी मौजूद रहे। वहीं श्याम सुुंदर के परिवार ने भी पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया। इसके अलावा सीएम ने भाजपा नेता कर्मबीर सैनी के पिता की मौत पर शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी।
अदालत में पीड़ित परिवार ने दर्ज करवाए बयान
23 नवंबर को हुए इस हत्याकांड के मुख्य गवाह हन्नी बंसल ने इस मामले में जिला अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करवाए। उन पर हुए हमले की जानकारी दी। हालांकि इस हत्याकांड के आरोप में 12 लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें से कुछ लोग पहले ही जेल में बंद हैं तो कुछ फरार चल रहे हैं लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में धर्मेंद्र पहलवान, नरेश पोंकरी खेड़ी, जुगती राम व अजमेर पोकरी खेड़ी को ही गिरफ्तार किया है।