फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM gifts seven PM Shree schools to Jind

Jind News: सीएम ने जींद को दी सात पीएम श्री स्कूलों की सौगात

Thu, 26 Oct 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 26 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
CM gifts seven PM Shree schools to Jind
सुशील टुर्ण।
विज्ञापन


जींद। रोहतक में आयोजित कार्यालय में सीएम ने जींद को सात पीएम श्री स्कूलों की सौगात दी है। यह स्कूल जिले के अलेवा, बिशनपुरा, जुलाना, भाणा ब्रहाम्ण, मुआना, लोधर व उझाना के स्कूलों को दी है। अब यह स्कूल सीबीएससी के अधीन विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत बेहतर शिक्षा देंगे। इन स्कूलों में पीएम श्री स्कूल के तहत नए सेशन एक अप्रैल 2024 से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

पीएम श्री स्कूलों का उद्देश्य ग्रामीण आंचल के विद्यार्थियों को वह बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, जोकि आजकल बड़े शहरों के स्कूलों में मिलती है। ग्रामीण आंचल के विद्यार्थी इन निजी व शहरों के स्कूलों में जाकर शिक्षा प्राप्त करने से अक्सर वंचित रहते थे। अब यह सभी सुविधाएं गांवों के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को सरकार उपलब्ध करवाएगी। इन स्कूलों में आधुनिक समय की जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला में शिक्षित किया जाएगा। प्रदेश में सरकारी स्कूलों के लिए यह बड़ी शुरुआत की गई है। इन स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यह सभी स्कूल सरकारी होंगे। पीएम मोदी ने शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को इनकी घोषणा की थी। आदर्श विद्यालय में सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित, प्रोत्साहित करने वाले शैक्षिक वातावरण में सीखने एवं अलग अनुभव प्रदान करने वाली अच्छी ढांचागत व्यवस्था एवं समुचित संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसमें स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाना तथा बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। स्कूल ड्रॉप आउट में भी कमी लाने की कोशिश की जाएगी। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई करवाई जाएगी। ी अहम होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने की घोषणा आगामी सत्र में शुरू होगी शिक्षा

जींद में सात पीएम श्री स्कूलों की मुख्यमंत्री ने रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की है। इसको लेकर अब कार्य शुरू कर दिया जाएगा। स्कूलों में जो भी जरूरत होगी उनको पूरा करवाया जाएगा, ताकि इन स्कूलों में बेहतर शिक्षा विद्यार्थियों को दी जा सके। यह ग्रामीण आंचल के बच्चों के लिए एक वरदान साबित होगा। इन स्कूलों में इतनी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी कि जो बड़े शहरों के निजी स्कूलों में भी उपलब्ध नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


--ज्योति श्योकंद डीईओ जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed