{"_id":"628d395b481d613ae46c0cb4","slug":"cm-flying-squad-raids-ice-cream-factory-and-cheese-warehouse-in-narwana-jind-news-rtk647633274","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना में मुख्यमंत्री उडनदस्ता ने आइसक्रीम फैक्टरी व पनीर के गोदाम पर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में मुख्यमंत्री उडनदस्ता ने आइसक्रीम फैक्टरी व पनीर के गोदाम पर की छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। खाद्य पदार्थों में मिलावट की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने इंसपेक्टर वीरेंद्र सिंह तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. भंवर सिंह के नेतृत्व में नरवाना में दो जगह छापेमारी की। टीम ने मौके पर मौजूद कच्चा और तैयार माल के नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजा। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगामी इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सबसे पहले विश्वकर्मा चौक पर बबली आइसक्रीम फैक्टरी में पहुंचा।
टीम ने यहां आइसक्रीम तैयार करने के लिए पदार्थों के आठ प्रकार के सैंपल लिए। वहीं पानी से तैयार 14 हजार और दूध से तैयार आठ हजार कुल्फी भी मौके पर बरामद हुई। डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि आइसक्रीम फैक्टरी में बटर सटोटन आठ किलोग्राम, मैंगो आई फलेवर, स्क्रीन पाउडर 1.5 किलोग्राम, लूज स्क्रीन पाउडर 1.5 किलोग्राम, लूज मिलक पाउडर 2.5 किलोग्राम, लूज फूड कलर पाउडर 1.5 किलोग्राम, चाकलेट तरल पेस्ट 9 किलोग्राम, आइसक्रीम मिल्क 10 लीटर मिला है। इनके सैंपल लेकर उनको सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि केमिकल्स का ज्यादा मात्रा में प्रयोग करने पर बच्चों की सेहत पर असर पड़ता है और बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। अगर सैंपल फेल आते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएम फ्लाइंग ने हिसार रोड पर एक घर में बनाए जा रहे पनीर को लेकर दबिश दी। टीम ने पाया कि गांव सिंघवाल निवासी प्रवीण व सोनू द्वारा काफी मात्रा में पनीर तैयार किया जा रहा था। इसके तहत मौके पर 6 कं्िवटल तैयार पनीर व 6 सौ लिटर दूध बरामद हुआ। डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।