{"_id":"62d0993def838b598126d6a2","slug":"cm-flying-raids-on-cold-drinks-factory-of-shadipur-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: शादीपुर की कोल्ड ड्रिंक्स फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: शादीपुर की कोल्ड ड्रिंक्स फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
Fri, 15 Jul 2022 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Jul 2022 04:01 AM IST
सार
कोल्ड ड्रिंक्स के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। 10 किलोग्राम पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार रुपये का चालान भी काटा गया है।
विज्ञापन
शादीपुर गांव में स्थित फैक्टरी में जांच करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले में शादीपुर गांव स्थित कोल्ड ड्रिंक्स की फैक्टरी पर गुरुवार को सुबह सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। टीम ने फैक्टरी से सैंपल लिए और जांच के लिए लैब भेज दिए। शादीपुर गांव में शिव स्कूल के पास स्थित एक फैक्टरी पर सूचना के आधार पर छापेमारी की।
विज्ञापन
टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजदीप मोर और फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने किया। फैक्टरी में 2500 लीटर कोल्ड ड्रिंक्स मिली हैं। फैक्टरी मालिक के पास फैक्टरी का लाइसेंस मिला है और किसी भी प्रकार की अनियमिता नहीं पाई गई है। वहीं फैक्टरी में 10 किलोग्राम पॉलीथिन मिलने पर उसका 25 हजार रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीम ने कोल्ड ड्रिंक्स के आठ सैंपल लिए हैं और जांच के लिए लैब भेज दिए हैं, जैसे ही रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फैक्टरी संचालक शमशेर ने बताया कि उनके पास सभी दस्तावेज हैं और लाइसेंस भी लिया हुआ है।
विज्ञापन
फैक्टरी मेें उच्च क्वालिटी के प्रॉडक्ट बनाए जाते हैं। सीएम फ्लाइंग टीम ने मौके पर बिजली निगम की टीम को भी जांच के लिए बुलाया। बिजली निगम की टीम ने जांच की तो सब ठीक मिला। टीम ने फैक्टरी में गहनता से जांच की और सैंपल लेकर लैब भेज दिए।
सीएम फ्लाइंग टीम ने फैक्टरी पर छापेमारी की है। टीम ने फैक्टरी में 2500 लीटर कोल्ड ड्रिंक्स का स्टॉक मिला है। टीम ने सैंपल लेकर लैब भेज दिए हैं रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. भंवर सिंह, फूड सेफ्टी अफसर जींद।
फैक्टरी में जांच के दौरान 10 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक मिला। प्लास्टिक मिलने पर फैक्टरी का 25 हजार रुपये का चालान किया गया। -रेणुका नांदल, बीडीपीओ।