{"_id":"64d2862aefea0b23930d52b7","slug":"cm-flying-raided-namkeen-factory-and-sweet-store-jind-news-c-199-1-sroh1007-3869-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएम फ्लाइंग ने नमकीन फैक्टरी व मिष्ठान भंडार पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएम फ्लाइंग ने नमकीन फैक्टरी व मिष्ठान भंडार पर मारा छापा
Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने मंगलवार दोपहर को एक नमकीन फैक्टरी व मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। जांच में फैक्टरी में काला तेल मिला और बिजली लोड ज्यादा पाया गया है। अग्निशमन यंत्रों में खामियां पाई गईं। टीम ने नमकीन तथा मिठाइयों के सैंपल लिए, जिन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है।
नमकीन फैक्टरी में खामियां मिलने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और अग्निशमन विभाग ने फैक्टरी मालिक को नोटिस दिया है। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरा रोड पर श्याम नमकीन फैक्टरी को नियमों को ताक पर रख कर चलाया जा रहा है। इसपर मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो फैक्टरी में 800 लीटर काला तेल पाया गया। इसका कोई रिकार्ड नहीं था। फैक्टरी का लोड 12 किलोवाट दर्शाया गया था। जबकि लोड अधिक था। फैक्टरी में लगे अग्निशमन यंत्रों में भी खामी थी। वहीं बीकानेर मिष्ठान से भी मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।