{"_id":"63295b376efef87eef6c7e65","slug":"cm-flying-raid-in-city-council-narwana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना नगर परिषद पहुंची सीएम फ्लाइंग: 41 में से 27 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, लोगों की शिकायत पर हुआ एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना नगर परिषद पहुंची सीएम फ्लाइंग: 41 में से 27 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, लोगों की शिकायत पर हुआ एक्शन
Tue, 20 Sep 2022 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:49 AM IST
सार
अप्रेंटिस कर रहे दो कर्मचारी भी डयूटी से अनुपस्थित मिले। सीएम फ्लाइंग ने हाजिरी तथा मूवमेंट रजिस्टर की प्रतियां लेकर उन्हें उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
हाजिरी रजिस्टर चेक करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम फ्लाइंग ने मंगलवार को नगर परिषद नरवाना में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता, कार्यकारी अधिकारी, अकाउंटेंट, ऑडिटर समेत 27 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। 41 रेगुलर, कांट्रेक्ट बेस और अप्रेंटिस कर्मियों में से महज 14 कर्मचारी ही काम करते मिले। सीएम फ्लाइंग ने अनुपस्थित कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर और मूवमेंट रजिस्टर की प्रतियां लेकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट बना कर भेज दी है। आगामी कार्रवाई शहरी निकाय विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि नगर परिषद नरवाना में कर्मचारी तथा अधिकारी ज्यादातर समय गायब रहते हैं। जिसके चलते कामकाज के सिलसिले में आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में अमले ने सोमवार सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर नगर परिषद में दस्तक दी और हाजिरी तथा मूवमेंट रजिस्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
28 रेगुलर कर्मचारियों में से महज 11 कर्मचारी ही हाजिर मिले। जबकि कार्यकारी अभियंता, कार्यकारी अधिकारी, अकाउंटेंट, ऑडिटर, आरएओ, पियन, माली अनुपस्थित पाए गए। 11 कांट्रेक्ट के कर्मचारियों में से महज तीन ही उपस्थित पाए गए जबकि आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार अप्रेंटिस कर रहे दो कर्मचारी भी डयूटी से अनुपस्थित मिले। सीएम फ्लाइंग ने हाजिरी तथा मूवमेंट रजिस्टर की प्रतियां लेकर उन्हें उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारियों तथा कर्मचारियों के कार्यालय में न आने पर लोगों को दिक्कत होने की शिकायत मिली थी। रेगुलर तथा कांट्रेक्ट बेस के 41 कर्मचारियों में से महज 14 कर्मचारी ही काम करते पाए गए। बाकी डयूटी से अनुपस्थित मिले। सीएम फ्लाइंग ने हाजिरी तथा मूवमेंट रजिस्टर की प्रतियां लेकर उन्हें उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है।