फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying found flaws in BDPO office

Jind News: सीएम फ्लाइंग को बीडीपीओ कार्यालय में मिलीं खामियां

Tue, 16 Apr 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
CM Flying found flaws in BDPO office
16जेएनडी24-पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी रविंद्र कुमार। संवाद
सफीदों। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में दस्तक दी। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मन गया। टीम की अगुवाई सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार कर रहे थे। टीम ने कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर जांचते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यों की प्रगति के बारे जानकारी हासिल की। इस कार्रवाई के दौरान खुद बीडीपीओ जींद किसी बैठक में गए हुए बताए गए। उनके स्थान पर कर्मचारी नरेश कुमार कार्य करते हुए मिले। रजिस्टर में कर्मचारियों ने अपनी-अपनी हाजिरी लगाई हुई थी। टीम ने वहां पर मौजूद कर्मचारियों से पूछा कि गांव में कचरा उठाने की योजना के तहत कितना कार्य हुआ? इस पर बताया गया कि इस कार्य के लिए अभी तक गांवों में टेंडर नहीं हुए हैं। स्वामित्व योजना के बारे में पूछने पर बताया गया कि लाल डोरे की मैपिंग में कोई तकनीकी खराबी चल रही है। इस दिक्कत को दुरुस्त करने के लिए डीसी जींद को लिखा हुआ है। वहीं अन्य खामी यह भी सामने आई कि 25 गांवों में से करीब 13 गांवों में अभी तक जिम शुरू नहीं हो पाए हैं। इसका कारण पूछने पर वहां पर मौजूद कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व कर रहे सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय में खामियों को लेकर उन्हें शिकायत प्राप्त हुई थी। टीम ने यहां के रिकॉर्ड व सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कई योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी खामियां पाई गई हैं। हाजिरी रजिस्टर भी दुरुस्त नहीं पाया गया है। सारे मामले की रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed