{"_id":"58efc6ed4f1c1b6137cf8f46","slug":"cm-announce-regional-center-horticulture-university-built-badhana-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाना में बनेगा बागवानी विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाना में बनेगा बागवानी विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीरवार को जाट धर्मशाला में चौधरी सर छोटूराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि करनाल में बनने वाली बागवानी विश्वविद्यालय के प्रदेश में चार रीजनल सेंटर बनाए जाएंगे। इनमें से बधाना गांव में बनने वाले रीजनल सेंटर का नाम शहीद कैप्टन पवन कुमार के नाम से रखा जाएगा। इस सेंटर के निर्माण के लिए जल्द जमीन तलाशने का काम शुरू किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सफीदों बाईपास पर हैबतपुर चौक का नाम छोटूराम चौक करने का भी एलान किया।
कार्यक्रम का आयोजन धर्मशाला के साथ लगते पार्क में किया गया। हालांकि, इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने जोरदार तरीके से पार्क की जमीन धर्मशाला को देने की अपील की, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसको स्वीकृति नहीं दी। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, मैंने तो बेरा नहीं इनका मांग पत्र के है, पर ये चाहवैं हैं के इनका कब्जा इस पार्क पर हो ज्या। अब इस में दरवाजा तो फोड़ ए राख्या है। इस पर सीएम ने कहा कि यह पार्क सभी लोगों के लिए है। यदि आसपास के लोग इसका प्रस्ताव देते हैं तो ही हुडा इस पर कुछ कर सकता है। गौरतलब है कि पार्क को धर्मशाला में शामिल करने के लिए जाट धर्मार्थ समिति लंबे समय से मांग कर रही है।
जाट आंदोलन पर सरकार के रुख की बीरेंद्र सिंह ने की तारीफ
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने जाट आरक्षण आंदोलन पर सरकार के रुख की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई दी। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग कह रहे थे कि आरपार की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि आरपार की लड़ाई कुछ नहीं होती और सरकार ने सही मांगों को माना है। इस पर काम भी शुरू किया है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोग भाईचारे से रहना चाहते हैं, लेकिन जाति की बीमारी सिर्फ नेताओं को है। वे हमेशा दूसरा रास्ता लोगों को दिखाते हैं।
विज्ञापन
युवाओं को बीरेंद्र सिंह की नसीहत
इस दौरान केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि हमने कभी खेती से आगे नहीं सोचा। पढ़ने के बाद भी जेबीटी, पुलिस की नौकरी की ओर ही देखा। युवाओं को उद्योग धंधों में आना चाहिए।
हमारी जमीन पर दिल्ली वाले लगाते हैं कारखाने
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को कहा कि जमीन हमारी अधिग्रहीत होती है और कारखाने दिल्ली वाले लगाते हैं। फिर वे हमारे युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी देते हैं, जिससे वे उनके आगे दरवाजे खोलते हैं। यहां की जमीन पर यहां के लोगों के ही उद्योग लगें।
अनुसूचित जाति-ए महापंचायत ने की सीएम से मुलाकात
कार्यक्रम से वापसी के दौरान एससी ए महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से हैलीपेड पर मुलाकात की। महापंचायत के अध्यक्ष देवीदास वाल्मीकि ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सिर्फ उनकी मांगों को देखने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ जाति और भीड़ की संख्या के आधार पर बातचीत करती है। इस दौरान वेद प्रकाश, वीरभान, विजय कुमार, पाला राम सैंसी और ओमप्रकाश मौजूद रहे।
सीएम के सामने कहा, सैनी का इलाज कर दो
जिस समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपना संबोधन कर रहे थे, तभी भीड़ से एक व्यक्ति उठा और कुछ बोलने लगा। इस पर सीएम ने अपना भाषण रोक कर उसकी बात सुनी तो उसने कहा कि इस सैनी का इलाज कर दो। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे बैठने का इशारा किया और सुरक्षाकर्मियों ने उसे बैठा दिया।
जींद में होगा शताब्दी का ठहराव
कार्यक्रम में सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि 15 अप्रैल से जींद में शताब्दी का ठहराव होगा। गौरतलब है कि लंबे समय से लोग इसके लिए मांग कर रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक प्रेमलता, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल मौजूद रहे।