फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cluster and zonal sports will be held in DAV Public School

डीएवी पब्लिक स्कूल में होंगे क्लस्टर और जोनल खेल

Thu, 08 Sep 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cluster and zonal sports will be held in DAV Public School
डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में मौजूद अलग-अलग जिलों से पहुंचे डीएवी स्कूलों के प्राचार्य? - फोटो : Jind
जींद। डीएवी संस्थाओं के क्लस्टर और जोनल खेल डीएवी पब्लिक स्कूल जींद में होंगे। इस आयोजन के लिए डीएवी कालेज प्रबंध समिति नई दिल्ली ने डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में होने वाले खेलों को लेकर डीएवी स्कूल में सभी स्कूलों के प्राचार्यों की एक बैठक का आयोजन किया जिसमें खेलों की तैयारी पर व्यापक रूप से चर्चा की गई । डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि हरियाणा में डीएवी के लगभग 100 स्कूल हैं जिसको तीन भागों में बांटा गया है। जींद क्षेत्र में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जींद जिले शामिल किए गए हैं जिसमें 32 स्कूल हैं। खेलों के लिए 25 खेल शामिल किए हैं जिनमें बच्चे अपना दम-खम दिखाएंगे। क्लस्टर स्तर पर खेलों का आयोजन आठ से दस अक्तूबर तक होगा। सभी बच्चों, शिक्षकों इत्यादि के खेलने और रहने का प्रबंध जींद में ही किया जाएगा। सफीदों, फतेहाबाद, जाखल, टोहाना, रतिया, जींद, हिसार, सिरसा, कोसली, भिवानी, बहादुरगढ़, रेवाड़ी, रानियां, कालांवाली, बेरी, नारनौल, महेंद्रगढ़, नारनौल और जींद के खेल कोच भी सम्मिलित होंगे, जिसकी संयोजिका पूनम अहलावत होंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर रश्मि विद्यार्थी सफीदों, मोनिका खन्ना रतिया, राजेश कुमार पुलिस स्कूल जींद, ओपी यादव हिसार, नीलम गर्ग हिसार, सुनील शर्मा हिसार, डॉ. इंदु शर्मा पुलिस स्कूल हिसार, अलोक शर्मा पुलिस स्कूल सिरसा, राजीव उतरेजा सिरसा, सुनील यादव कोसली, अरुण शर्मा फतेहाबाद, अर्चना कुलश्रेष्ठ रानियां, शबनम हांडा कालांवाली, वीरेंद्र कुमार नारनौल, राजिंद्र सचदेवा महेंद्रगढ़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed