फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cloudy skies in the early morning, temperature rises by 0 degrees

Jind News: अलसुबह छाए बादल, तापमान में ण्क डिग्री की बढ़ोतरी

Thu, 20 Nov 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 20 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cloudy skies in the early morning, temperature rises by 0 degrees
20जेएनडी01-वीरवार सुबह के समय छाई हल्की धुंध। संवाद
जींद। अलसुबह आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी ने मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल दिया। पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहा न्यूनतम तापमान वीरवार को 11 से उठकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई। इसी बीच बादलों के कारण ठंडक पहले की अपेक्षा कम महसूस हुई। शहरवासियों ने भी सुबह-सुबह मौसम में आए इस बदलाव को महसूस किया।
विज्ञापन

बीते दो दिनों की तुलना में वीरवार सुबह ठंड थोड़ी कम थी और हवा भी पहले जितनी ठंडी नहीं चली। धूप खिलने तक वातावरण में नमी बनी रही जिसके चलते कुछ जगह हल्का कोहरा भी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार कम होने और स्थानीय स्तर पर बादल छाने की वजह से हुआ है। हल्के बादलों की मौजूदगी से रात में जमीन से निकलने वाली गर्मी वायुमंडल में घुल जाती है जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो जाती है। फिलहाल न्यूनतम तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना कम है। अगले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है।
हल्की बादल छाने के बाद कुछ क्षेत्रों में दिन के तापमान में भी हल्की वृद्धि देखी जा सकती है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव के कारण बुधवार और गुरुवार को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
वहीं चिकित्सकों ने सलाह दी है कि सुबह और रात के समय ठंड में अचानक बाहर निकलने से बचें क्योंकि मौसम में यह हल्का उतार-चढ़ाव सर्दी-जुकाम को बढ़ावा देता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा गेहूं की बिजाई का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। वहीं कई जगह नरमा की कटाई का कार्य भी चला हुआ है, उसके बाद ही वहां पर गेहूं की बिजाई की जाएगी।


न्यूनतम तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना कम है। अगले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव के कारण आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई थी।
-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article