फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clouds remained throughout the day, humidity troubled, rain in Narvana

Jind News: दिनभर छाए रहे बादल उमस ने किया परेशान, नरवना में हुई बारिश

Tue, 25 Jun 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, humidity troubled, rain in Narvana
24जेएनडी44 : तेज हवाओं के कारण उड़ते धूल के कण। संवाद
जींद। कई दिन से पड़ रही तेज गर्मी से सोमवार को कुछ राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दो घंटे के लगभग ही दिन में धूप निकली। हवा की तेज गति के कारण आसमान में धूल के बादल तैरते नजर आए। दिनभर लोग बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में अभी तक गमी के मौसम में बारिश नहीं हुई है। पिछले एक महीने से भयंकर गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। दो दिन से तापमान में कुछ कमी आई है। ऐसे में लोग प्री मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह हो नहीं रही है। बारिश होने के बाद ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को सुबह 10 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। दोपहर को 2 घंटे के लिए ही धूप निकली थी। उसके बाद फिर से आसमान में बादल छा गए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मंगलवार तक बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं नरवाना में सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी व उमस ने अपना कहर जारी रखा। शाम छह बजे तेज धूल भरी आंधी चलने लगी और करीब 6.30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से गर्मी के साथ उमस से लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। नरवाना में शाम को 15 एमएम बारिश हुई। तेज बारिश से शहर के मैन सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को सड़क पर खड़े पानी से परेशानी तो हुई, लेकिन उनको गर्मी और उमस राहत मिली। इस दौरान सड़क पर भरे पानी के बीच से गाडी, बाइक, साइकिल सवार व पैदल लोग जाते हुए दिखाई दिए।

24जेएनडी44 : तेज हवाओं के कारण उड़ते धूल के कण। संवाद

24जेएनडी44 : तेज हवाओं के कारण उड़ते धूल के कण। संवाद

24जेएनडी44 : तेज हवाओं के कारण उड़ते धूल के कण। संवाद

24जेएनडी44 : तेज हवाओं के कारण उड़ते धूल के कण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed