फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clouds remained in the sky, chances of drizzle remained

Jind News: आकाश में छाए रहे बादल, बने रहे बूंदाबांदी के आसार

Mon, 12 Feb 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the sky, chances of drizzle remained
12जेएनडी19 : आकाश में छाए काले बादल। संवाद
जींद। जिले में सोमवार को मौसम में दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा। दोपहर तक बादलों तथा सूर्य के बीच लुकाछिपी चलती रही। इसके चलते बूंदाबांदी के आसार भी बने। इससे बादलों के छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हवा की गति भी मंद बनी रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 45 प्रतिशत तथा हवा की गति पांच किलोमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक बादल देखने को मिलेंगे। मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को दिन का आगाज बादलों के बीच झांकते सूर्य के साथ हुआ। दोपहर तक लुकाछिपी का दौर चलता रहा। बाद में बादल गहरे हो गए और बूंदाबांदी के आसार बन गए। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में ठंड साफ महसूस होती रही। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया। बावजूद इसके ठंड का अहसास लगातार होता रहा। तापमान में गिरावट को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में इजाफा हो रहा है। धूप भी अच्छी खिल रही है। इसका फायदा फसलों को मिल रहा है। हालांकि इस बार सर्दी सीजन में बहुत कम बारिश हुई है। किसानों को अच्छी बारिश की दरकार है। अच्छी बारिश होती है, तो फसलों को अच्छा फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन


बादल छाने के साथ मौसम बना रहेगा शुष्क
मंगलवार को आंशिक बादल दिखाई देंगे। आगे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में भी इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री के बीच बना रहेगा। हवा की गति भी छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। तापमान फसलों की ग्रोथ के अनुकूल बना हुआ है। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed