फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clouds gathered in the afternoon, followed by light drizzle accompanied by dusty winds.

Jind News: दोपहर बाद छाए बादल, धूल भरी हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

Fri, 17 Apr 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Clouds gathered in the afternoon, followed by light drizzle accompanied by dusty winds.
17जेएनडी12-शुक्रवार दोपहर बाद आसमान में छाए बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार दोपहर बाद बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धूल भरी हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस कारण अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में इजाफा हो रहा था। शुक्रवार सुबह धूप खिली थी। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और धूल भरी हवा चलने लगी। इस दौरान हवा की गति 28 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा पहुंची जिसके साथ बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति छह कलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि हवा में नमी की मात्रा 21 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
गेहूं सीजन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। मंडियों और परचेज सेंटरों पर गेहूं फसल की बंपर आवक हो रही है। उठान कम होने के कारण खुले में गेहूं पड़ा है। मौसम के करवट लेने से गेहूं कढ़ाई और तूड़ी बनाने का कार्य बाधित हो गया है।
मौसम के अचानक बदलाव होने के कारण किसानों को परेशानी में डाल दिया है। अब बारिश हुई तो गेहूं का सीजन प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed