फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CLG resolved a two-year-old dispute of Rs 10,000.

Jind News: सीएलजी ने सुलझाया दो साल पुराना 10 हजार रुपये का विवाद

Tue, 25 Aug 2026 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
CLG resolved a two-year-old dispute of Rs 10,000.
फोटो 24जेएनडी02-समझौता करवाने के बाद कार्यालय में मौजूद ​शिकायकर्ता, आरोपी और कम्युनिटी लाइजनिं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला पुलिस की ओर से छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। जींद सीएलजी (कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप) ने सोमवार को वर्ष 2024 से चले आ रहे 10 हजार रुपये के विवाद का निपटारा करवा दिया।
दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद राजीव ने कांता देवी को पूरी रकम वापस कर दी। इससे दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया में लगने वाले समय और धन की बचत हुई।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दी शिकायत में कांता देवी ने बताया कि उन्होंने 10 जुलाई 2024 को राजीव को चार-पांच दिन के लिए 10 हजार रुपये उधार दिए थे। तय समय बीतने के बाद राशि वापस मांगने पर राजीव लगातार और समय मांगता रहा। बाद में उसने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांता देवी ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर राशि वापस दिलाने की मांग की। शिकायत पर सीएलजी ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी और संवाद के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया। सीएलजी सदस्यों की पहल पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई।
इसके बाद राजीव ने गूगल-पे के माध्यम से कांता देवी के खाते में पूरी 10 हजार रुपये वापस जमा करवा दिए। राशि मिलने के बाद कांता देवी ने संतुष्टि जताई और आगे कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इस प्रकार परिवाद का आपसी सहमति से निपटारा कर दिया गया।

इस दौरान सीएलजी कोऑर्डिनेटर आरके शर्मा, जोगेंद्र सिंह पाहवा, नरेश शर्मा, एसपीओ बबली और गृह रक्षी राजीव मौजूद रहे। पुलिस ने लोगों से छोटे-मोटे विवाद आपसी समझौते से सुलझाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed