फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clerk who took bribe of 20 thousand rupees in lieu of getting registered in blood relation on one day remand

ब्लड रिलेशन में रजिस्टरी करवाने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाली क्लर्क एक दिन के रिमांड पर

Thu, 30 Dec 2021 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Clerk who took bribe of 20 thousand rupees in lieu of getting registered in blood relation on one day remand
अदालत में पेश कर वापस लाते रिश्वत की आरोपी रजिस्ट्री क्लर्क महिला को। - फोटो : Jind
सतर्कता विभाग की टीम ने बुधवार को तहसील कार्यालय में रजिस्टरी क्लर्क को ब्लड रिलेशन में रजिस्टरी करने की एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जिसको वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव हैबतपुर निवासी बलबीर ने सतर्कता विभाग को दी शिकायत में बताया कि उसकी ब्लड रिलेशन में जमीन ट्रांसफर होनी थी। जिसकी रजिस्टरी करवाई जानी थी। रजिस्टरी करवाए जाने की एवज में रजिस्टरी क्लर्क ज्योति 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थी। जिसके आधार पर विजिलेंस के निरीक्षक बलवान सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जुलाना के बीडीपीओ अमित कुमार को नियुक्त किया गया। जबकि कार्रवाई को अंजाम देने के लिए टीम में सब इंस्पेक्टर अनिल, एएसआई बलजीत को भी शामिल किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता को दो-दो हजार के दस नोट डयूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित करा पाउडर लगा कर दे दिए। योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता ने नोटों को कार्यालय में रजिस्टरी क्लर्क ज्योति को सौंप दिया। इशारा मिलते ही टीम ने ज्योति को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर दराज से रिश्वत राशि भी बरामद हो गई। सतर्कता विभाग ने बलबीर की शिकायत पर रजिस्टरी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वीरवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर ली गई।
विज्ञापन

रजिस्टरी क्लर्क की दराज में मिले थे 80530 रुपये, नहीं किया खुलासा
रजिस्टरी क्लर्क महिला ज्योति की दराज में तलाशी के दौरान 20 हजार रुपये से अलग 80530 रुपये और मिले थे। जिनके बारे में अभी तक आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा नहीं किया। इसमें महिला उन पैसों को अपने खुद के बता रही थी। इस मामले में विजिलेंस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed