{"_id":"65fb2f1ee5c6f11e680dd364","slug":"clean-your-mouth-regularly-to-avoid-diseases-jind-news-c-199-1-sroh1009-114669-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बीमारी से बचने के लिए नियमित करें मुंह की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बीमारी से बचने के लिए नियमित करें मुंह की सफाई
Thu, 21 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी33: नागरिक अस्पताल में विश्व मौखिक दिवस पर जागरूक करते हुए चिकित्सक। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में दंत विभाग ने विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कादयान भी मौजूद रहे। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि यदि हम अपने मुंह की सफाई का ध्यान रखते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कादयान व उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश भोला ने कहा कि लोगों को बीड़ी-सिगरेट, पान-सुपारी, तंबाकू उत्पाद, गुटखा, खैनी व जर्दे का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी कारण आज देश में मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, जीभ के कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डॉ. राजेश भोला ने कहा कि सिविल अस्पताल में मुंह से संबंधित सभी बीमारियों की उपचार सुविधा उपलब्ध है, इसलिए हमें साल में दो बार मुंह की जांच करवानी चाहिए। उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि यह पखवाड़ा कार्यक्रम पूरे हरियाणा में 20 मार्च से 3 अप्रैल तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन दो बार सुबह उठने के बाद व शाम को खाना खाने के बाद दांतों व मुख की सफाई करनी चाहिए। यदि हमारा मुंह स्वस्थ है तो हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। यदि मुंह के अंदर कोई भी छाला तीन सप्ताह से ज्यादा रहता है और जल्दी ठीक नहीं होता है या फिर कोई दांत मुंह में चुभता हो तो उसके लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दंत चिकित्सक से संपर्क कर परामर्श लेना चाहिए।
दंत सर्जन डॉ. पूनम मान ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसुति पूर्व व प्रसूति के बाद दांतों व मुख की सफाई करनी चाहिए। प्रसूति के बाद दांतों को ब्रश करना शुरू कर देना चाहिए, ताकि दांतों व मुंह की बीमारियों से बचा जा सके। दंत सर्जन डॉ. विशाल पोरस ने कहा कि जब भी आपके मुंह से बदबू, मसूड़ों से खून आना, ठंडा गर्म लगना, दांतों पर हरा पत्थर जैसा जमा होना जैसे लक्षण नजर आए तो तुरंत सर्जन से इलाज करवाएं। इस अवसर पर नर्सिंग अधिकारी इंद्रो, सरोज, सुनीता, मनदीप, सुनील सैनी, देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे।