फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   clean village, by local body

होशियारपुरा की पंचायत ने चलाया सफाई अभियान

Mon, 30 May 2016 12:26 AM IST
jind
jind Updated Mon, 30 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
clean village, by local body
सफाई करते ग्रामीण - फोटो : bureau

विज्ञापन
गांव होशियारपुरा में ग्राम पंचायत द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें गांव के सरपंच सुभाष कुंडू व पंचों के साथ युवाओं ने मिलकर पूरे गांव की सफाई की। इस मौके पर सरपंच सुभाष कुंडू ने बताया कि ग्राम पंचायत होशियारपुरा ने सरकार की निर्मल ग्राम योजना से प्रेरित होकर गांव को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया है। जिसके चलते सभी युवाओं ने मिलकर गांव की गलियों में सफाई की गई। इससे पहले गांव में कई गलियों की नालियां भी गंदगी से भरी थीं। ऐसी नालियों से कचरा निकालकर व गलियों में पड़े कूड़े-करकट को उठाकर ग्रामीणों द्वारा गांव की सुंदरता पर चार चांद लगाने का काम किया गया है। सरपंच सुभाष कुंडू ने कहा कि वह सप्ताह में एक दिन ग्रामीणों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाएंगे। सफाई अभियान में ग्रामीण मुकेश, अजय, राजबीर प्रजापति, मनजीत, जगत सिंह, रामचंद्र, राजेश, अमित, सोनू, सन्नी, विशाल का भी विशेष सहयोग रहा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed