{"_id":"6a6f8b9fbd133f31d30dca6c","slug":"class-11-student-drowns-while-bathing-in-sirsa-branch-canal-search-continues-jind-news-c-17-1-rtk1052-897799-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिरसा ब्रांच नहर में नहाते समय 11वीं का छात्र डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिरसा ब्रांच नहर में नहाते समय 11वीं का छात्र डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना क्षेत्र में रविवार को 11वीं कक्षा का 16 वर्षीय छात्र वरुण नहाते समय सिरसा ब्रांच (भाखड़ा लिंक) नहर में डूब गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
वरुण गांव बड़नपुर का निवासी था। वह वर्तमान में नरवाना की चमेला कॉलोनी में रहता था। रविवार सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ ढाकल रोड स्थित सिरसा ब्रांच नहर पर नहाने गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों दोस्त पुल के नीचे से नहर पार कर रहे थे। उन्होंने दो बार सुरक्षित नहर पार कर ली थी। तीसरे प्रयास में वरुण तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसने अपने साथियों को दो बार आवाज भी लगाई लेकिन वह पानी में डूब गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए प्रयास किए। कुछ स्थानीय तैराकों ने भी नहर में उतरकर उसकी तलाश की। हालांकि, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस और एसडीआरएफ का तलाश अभियान
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने दोपहर बाद नहर में तलाश अभियान शुरू किया। यह अभियान देर शाम तक लगातार जारी रहा। सदर थाना के सहायक उपनिरीक्षक मंजीत सिंह ने बताया कि छात्र के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसडीआरएफ की टीम की मदद से उसकी तलाश लगातार जारी है।