फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CJM inspected the water drainage system

Jind News: सीजेएम ने किया पानी निकासी व्यवस्था का निरीक्षण

Thu, 11 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
CJM inspected the water drainage system
11जेएनडी10-बरसाती पानी निकासी व्यवस्था का जायजा लेती हुई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोनि
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका ने बुधवार को गांव दुर्जनपुर व उदयपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची। इसके बाद सीजेएम ने गांवों में बरसाती पानी निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर पानी निकासी संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

सीजेएम को ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण खेतों में जलभराव हो गया है जिससे फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रशासन की ओर से लगातार पानी निकासी का कार्य किया जा रहा है। सीजेएम मोनिका ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को गंभीरता से लें और खेतों से पानी की निकासी करवाने में और तेजी लाएं।
विज्ञापन

सीजेएम ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान होगा और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील कि वे किसी भी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित विभाग तक पहुंचाए ताकि समय रहते उसका हल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी व सहायता के लिए राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01681-245048 पर घर बैठे ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर को न्यायिक परिसर जींद, नरवाना व सफीदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक कार्य दिवस को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed