फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil surgeon gave instructions to remove two ambulance drivers

सिविल सर्जन ने दो एंबुलेंस चालकों को हटाने के दिए निर्देश

Sat, 18 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Civil surgeon gave instructions to remove two ambulance drivers
नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : Jind
नियम का पालन नहीं करते हुए आउटसोर्स एजेंसी द्वारा नागरिक अस्पताल में रखे गए दो एंबुलेंस चालकों को हटाने का निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने जारी करते हुए चालकों की हुई भर्ती में पहली कार्रवाई की है। जांच कमेटी ने इन चालकों को हटाने की अनुशंसा की थी। इस मामले में अभी एक और कर्मचारी पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स एजेंसी ने दस एंबुलेंस चालकों की भर्ती की थी। इनमें से दो को मार्च में भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रशासन को संदेह हुआ कि आउटसोर्स एजेंसी ने एंबुलेंस चालकों की भर्ती में नियमों की अनदेखी की गई है। सिविल सर्जन ने मामला संज्ञान में आते ही इसकी जांच के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि दो एंबुलेंस चालकों के पास तीन साल पुराना लाइसेंस नहीं था, जबकि नियमों के अनुसार चालक के पास तीन साल पुराना लाइसेंस का होना जरूरी है। इसके अलावा जांच कमेटी ने आउटसोर्स एजेंसी व रेफरल मैनेजर को भी इस मामले में लापरवाही की। रेफरल मैनेजर इन चालकों का कोई रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच कमेटी ने तीन दिन पहले अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को सौंप दी थी। इसमें एंबुलेंस चालक नरेश व अजय को हटाने की सिफारिश की गई थी। अब सिविल सर्जन ने आउटसोर्स एजेंसी को दोनोें को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जांच टीम ने एक अन्य कर्मचारी पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इस कर्मचारी पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

जांच कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर आउटसोर्स एजेंसी को एंबुलेंस चालक नरेश व अजय को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जांच कमेटी को इन दोनों एंबुलेंस चालकों के पास नियमों के अनुसार कागजात नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed