फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil surgeon did surprise inspection of CHC Dhathrath

सिविल सर्जन ने किया सीएचसी ढाठरथ का औचक निरीक्षण

Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Civil surgeon did surprise inspection of CHC Dhathrath
जींद। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने वीरवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढाठरथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे स्टाफ की हाजिरी की भी जांच की। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि यहां आने वाले मरीजों को संतुष्ट कर उनका पूरा इलाज करने करें। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि निजी अस्पतालों के मुकाबले आज प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं काफी मजबूत हैं। इसके लिए मरीजों को भरोसा दिलाने की जरूरत है कि उनका यहां पर मुफ्त तथा बढ़िया इलाज होगा। लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा करें, इसके लिए स्टाफ को मरीज के साथ मधुर व्यवहार करने की जरूरत है। बिना जरूरत के मरीजों को रेफर भी नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने डिलीवरी हट का भी निरीक्षण किया। यहां पर स्टाफ नर्स व चिकित्सकों से बातचीत में डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में महिलाओं की डिलीवरी के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यदि रात को भी कोई मरीज आए तो उसे चिकित्सक मिलना चाहिए। किसी भी सूरत में मरीजों के साथ दुव्र्यवहार तथा उनको बिना वजह रेफर करने की कोशिश करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed