फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil Hospital Uchana did not pay electricity bill for two years

नागरिक अस्पताल उचाना ने दो वर्ष से नहीं भरा बिजली का बिल

Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital Uchana did not pay electricity bill for two years
उचाना स्थित नागरिक अस्पताल। संवाद - फोटो : Jind
जींद। उचाना के नागरिक अस्पताल का दो वर्ष से बिजली का बिल नहीं भरा गया है। अब यह बिल लगभग 17 लाख रुपये पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बिजली बिल भरने के लिए बजट नहीं मिल रहा। इस कारण बिजली का बिल नहीं भरा जा सका है। बिजली निगम ने कई बार स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किए हैं। अब बिजली निगम की तरफ से साफ कहा गया है कि यदि जल्द बिजली का बिल नहीं भरा गया तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल उचाना में कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब स्थापित की गई है। इसलिए नागरिक अस्पताल उचाना को हॉट लाइन से जोड़ा गया है। इस हॉट लाइन का काफी खर्च आता है। इस समय नागरिक अस्पताल की दो बिल्डिंग एक पुरानी और एक नई चल रही हैं। दोनों बिल्डिंग का एक महीने का ही काफी बिजली बिल आता है। दो वर्ष के आसपास बिजली का बिल नहीं भरने के कारण यह राशि 17 लाख रुपये पहुंच गई है। यदि बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया तो यहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। इसके अलावा आरटीपीसीआर लैब भी बंद हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने बिल भरने के लिए बजट की डिमांड मुख्यालय को भेजी हुई, लेकिन अब तक बजट नहीं मिला है। इस कारण बिजली का बिल नहीं भरा गया है।
विज्ञापन

उचाना के एसएमओ डॉ. सुशील गर्ग ने कहा कि अस्पताल का दो वर्ष का बिजली का बिल बकाया है। यह राशि लगभग 17 लाख रुपये है। बिजली बिल भरने के लिए स्वास्थ्य मुख्यालय से बजट की मांग की हुई है। जल्द ही बजट मिल जाएगा तो बिल भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम उचाना एसडीओ हनुमान यादव ने कहा कि बिजली बिल भरने के लिए नागरिक अस्पताल उचाना को कई बार नोटिस दिए गए हैं। मंगलवार को भी जेई को अस्पताल के अधिकारियों से बातचीत के लिए भेजा था। अभी तक बिल नहीं भरा गया है। जल्द ही बिल नहीं भरा गया तो कनेक्शन काटना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed