फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil Hospital receives three ambulances, will be on road after a month

Jind News: नागरिक अस्पताल को मिलीं तीन एंबुलेंस एक माह बाद होंगी ऑन रोड

Mon, 06 Jul 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital receives three ambulances, will be on road after a month
05जेएनडी04: नागरिक अस्पताल में दस्तावेज पूरे होने के इंतजार में खड़ी तीन एंबुलेंस। संवाद
जींद। जिले के मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं अब एक माह बाद अधिक बेहतर मिलेंगी। नागरिक अस्पताल को मिलीं तीन नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के दस्तावेज पूरे होने में एक माह लगेगा।
विज्ञापन

जिले में एंबुलेंस की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस 10–12 मिनट में मरीज तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि मरीजों को इन नई एंबुलेंसों की सुविधा के लिए अभी करीब एक माह का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

फिलहाल इनकी पासिंग, पंजीकरण, आरसी, पेट्रोल कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन्हें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होती हैं। इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट, कार्डियक मॉनिटर, वेंटिलेशन सुविधा, सक्शन मशीन तथा अन्य जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध रहते हैं। इससे गंभीर रूप से घायल अथवा हृदयाघात, सड़क दुर्घटना और अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बाक्स
जिले में लगातार बढ़ रही आबादी और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एंबुलेंस सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। नई एंबुलेंसों के संचालन से दूरदराज के क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी और मरीजों को समय पर उपचार मिलने की संभावना बढ़ेगी। आधुनिक एंबुलेंसों की संख्या बढ़ने से आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं अधिक प्रभावी होंगी और गोल्डन ऑवर के दौरान मरीजों की जान बचाने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। -डॉ. रवि राणा, नोडल अधिकारी एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article