{"_id":"62323038cde2d323b93846b4","slug":"civil-hospital-got-jaundice-test-machine-jind-news-rtk6413184189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल को मिली पीलिया जांच की मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल को मिली पीलिया जांच की मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। नागरिक अस्पताल में पीएमओ डॉ. लोकवीर के प्रयासों से पीलिया की जांच के लिए बिलीरुबीन मीटर मशीन मिल गई है। यह मशीन स्वास्थ्य विभाग ने चार लाख 90 हजार रुपये में खरीदी है। इस मशीन से प्रतिदिन नवजात बच्चों की पीलिया जांच होगी। इससे पहले पीलिया जांच के लिए बच्चों को ब्लड लेने के लिए सूई लगानी पड़ती थी। अब इस मशीन के आने से बच्चे की पीलिया जांच हो जाएगी।
वर्ष 2020 में स्वास्थ्य विभाग की बिलीरुबीन मीटर मशीन खराब हो गई थी। इसके बाद नवजात बच्चों की पीलिया जांच प्रभावित होने लगी। बीच में एक चाइनीज मशीन किसी व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग को भेंट की थी, जो खराब हो गई। इसके बाद से अस्पताल को यह मशीन नहीं मिल पाई थी। नवजात बच्चों में पीलिया की जांच के लिए प्रतिदिन टेस्ट करने पड़ते हैं। इसलिए उनको या तो कैनुला लगाए रखनी पड़ती थी ताकि उनका रक्त का सैंपल लिया जा सके। यदि बच्चों को कैनुला नहीं लगाया जाता है तो उनको बार-बार सूई चुभानी पड़ती थी। अब इस मशीन के आने से बच्चों को बार-बार सूई चुभाने से छुटकारा मिलेगा। अब केवल मशीन पर रखते ही पीलिया की मात्रा कितनी है, यह पता चल जाएगा।