{"_id":"a47913599eaeb0c1e033c17c9bf1b271","slug":"civic-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों को बाहर सामान नहीं रखने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों को बाहर सामान नहीं रखने की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों से बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों से अब प्रशासन ने सख्ती से निपटने का फैसला लिया है। अगले सप्ताह से जिला प्रशासन ऐसे दुकानदारों का सामान जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू करेगी।
विज्ञापन
फिलहाल प्रशासन ने लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करवाकर दुकानदारों को सामान अंदर रखने की चेतावनी दी है। साथ ही सचेत किया है कि अगले सप्ताह से सामान भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण के चलते शहर के बाजारों से लेकर मुख्य मार्ग भी अवरुद्ध रहते हैं। इसके चलते रानी तालाब पर गुरुद्वारा की ओर, गोहाना रोड पर रेलवे रोड, नगर परिषद के सामने, घंटाघर चौक, देवीलाल चौक, एसडी स्कूल, सफीदों रोड रोहतक रोड तथा पटियाला चौक जैसे स्थानों पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
दरअसल दुकानदारों ने दुकानों के आगे पांच से दस फुट तक अतिक्रमण कर रखा है। रानी तालाब पर बने इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के संचालक यहां शोरूम के आगे दस फुट तक सामान रख देते हैं। इससे शहर के व्यस्ततम रास्तों में शुमार मेन बाजार के इस रोड पर दिन भर जाम रहता है।
डीसी की गाड़ी भी फंस चुकी है जाम में
कुछ दिन पहले पटियाला चौक पर एक कार्यक्रम से लौटते वक्त स्वयं डीसी विनय सिंह की गाड़ी भी जाम में फंस गई थी। दरअसल दुकानों के आगे सामान रखने से फुटपाथ समाप्त हो जाता है और लोगों को सड़क पर ही चलना पड़ता है। यह पैदल यात्रियों के लिए भी असुरक्षित है।
अपनी आदत बदलें लोग
दुकानदारों की आदत बन गई है कि वे सामान दुकान के आगे रख देते हैं। इससे दूसरे लोगों को काफी परेशानी होती है। शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। इसको रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अभी अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी जा रही है। इसके दो-चार दिन बाद सामान जब्त करने का अभियान चलाया जाएगा। -विनय सिंह डीसी