{"_id":"6a8375649197cd0976077813","slug":"city-turned-into-a-garbage-dump-council-office-to-be-locked-down-for-two-hours-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-158644-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कूड़े के ढेर में बदला शहर, आज 2 घंटे परिषद कार्यालय पर तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कूड़े के ढेर में बदला शहर, आज 2 घंटे परिषद कार्यालय पर तालाबंदी
विज्ञापन
17जेएनडी25: नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठकर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बाजारों, मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पर दो घंटे तालाबंदी कर विरोध जताएंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। नगर परिषद के 180 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके चलते शहर में नियमित सफाई और कूड़ा उठान नहीं हो रहा।
अब तक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर 120 टन से अधिक कूड़ा जमा हो चुका है। शहर में 50 से अधिक डंपिंग पॉइंट बन गए हैं। लगभग हर बाजार में छोटे-बड़े कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। मुख्य मार्गों पर कचरा फैलने के कारण दुर्गंध से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
दुकानदार अजय, विनय और राहुल व व्यापारी सावर गर्ग और महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि सफाई व्यवस्था ठप होने से बाजारों की स्थिति खराब होती जा रही है। कूड़े के ढेरों से उठने वाली बदबू के कारण दुकानों पर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। प्रधान विजेंद्र कांगड़ा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।