फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   City parks and streets will shine with Rs 18 crore

Jind News: 18 करोड़ रुपये से चमकेंगे शहर के पार्क-गलियां

Tue, 28 Jan 2025 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
City parks and streets will shine with Rs 18 crore
जींद। शहर में विकास कार्य करवाने को लेकर नगर परिषद की कवायद तेज हो गई है। इसके चलते शहर की विभिन्न कॉलोनियों में गली के निर्माण, पार्कों का जीर्णोद्धार से संबंधित 90 से अधिक काम करवाए जाने हैं। इन सभी कार्यों पर लगभग 18 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए नगर परिषद द्वारा टेंडर लगाए गए हैं। इसकी ऑनलाइन बिड इसी सप्ताह के अंत तक खुलने की उम्मीद बनी है। इसके बाद टेंडर अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन कार्यों के टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी द्वारा काम करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर में 31 वार्ड हैं। इसमें कई गलियां कच्ची पड़ी हुई हैं। कॉलोनियां में गलियां कच्ची होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के मौसम में गलियों में दोपहिया वाहन चालकों के चोटिल होने का डर बना रहता है। ऐसे में गलियों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। शहर में 100 से अधिक पार्क हैं। इसमें से लगभग 70 पार्क नगर परिषद द्वारा समाज सेवी संस्थाओं को गोद दिए गए हैं, जबकि अन्य पार्क के हालात ठीक नहीं है। ऐसे में अब इन पार्कों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। लोग सुबह शाम पार्कों में सैर करने आते हैं। पार्कों में ही लोहे की ग्रिल टूटी पड़ी है तो कहीं कुर्सियां व झूले भी ठीक नहीं है। गलियों के निर्माण के साथ-साथ पार्कों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
नगर परिषद द्वारा करवाए जाने वाले गलियों के निर्माण का ब्योरा, जिनके टेंडर लगे हैं
वार्ड नंबर 25 में विनोद फौजी के घर से कुलजीत के घर तक भटनागर कॉलोनी में गली का निर्माण पर 1202939 रुपये, वार्ड नंबर सात में बालाजी मेडिकल हॉल से लेकर आजाद के घर तक व रविंद्र के मकान से लेकर आईटीआई के गेट तक 322819 रुपये, वार्ड नंंबर आठ में श्याम कॉलोनी में कृष्ण के मकान से लेकर मोहित के घर तक गली का निर्माण पर 1717620, वार्ड नंबर 30 में संजय पांचाल के घर से लेकर जय भगवान के घर तक गली का निर्माण पर 473922 रुपये, वार्ड नंबर 14 के हरी नगर में बलराज सैनी के घर से लेकर इंद्र सैनी के मकान तक गली का निर्माण पर 1669297 रुपये, वार्ड 23 में मास्टर सेवा के घर से लेकर राकेश के घर तक गली का निर्माण 1607428 रुपये, अर्बन इस्टेट में मकान नंबर 2872 के पास पार्क की मरम्मत 232881 रुपये, वार्ड नंबर 19 में मामचंद के घर से लेकर जगदीश के घर तक 479669 रुपये, वार्ड 31 में महावीर की दुकान से लेकर गीता टी स्टाल तक गली का निर्माण 2219406 रुपये, जयंती देवी के पार्क का निर्माण 9859939 रुपये, वार्ड नंबर 19 में सफीदों रोड पर हनुमान मंदिर के पास ग्रीन बेल्ट का जीर्णोद्धार 1019269 रुपये से करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त भी अनेक कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शहर में करवाए जाएंगे विकास कार्य
शहर में नगर परिषद द्वारा लगातार विकास कार्य करवाए जाने हैं। इसके लिए विभिन्न कॉलोनियों में गलियों के निर्माण व पार्कों का जीर्णोद्धार शामिल है, जिसके लिए नगर परिषद द्वारा टेंडर लगाए जा रहे हैं। 90 से अधिक काम पर लगभग 18 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। नगर परिषद का प्रयास है कि लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा सके।
--डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed