फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   City Council's EO and Councilor's attempt to settle the dispute in DSP's office failed

डीएसपी के कार्यालय में नगर परिषद के ईओ और पार्षद का विवाद निपटाने का प्रयास असफल रहा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
City Council's EO and Councilor's attempt to settle the dispute in DSP's office failed
डीएसपी कार्यालय से बाहर आते नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान व उनके साथ पहुंचे लोग - फोटो : AMAR UJALA
17 जुलाई को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान से हुए पार्षद हरेंद्र उर्फ काला सैनी और चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति जवाहर सैनी के बीच विवाद को पंचायत स्तर पर हल करने का प्रयास शुरू हो गया है। इसको लेकर मंगलवार को डीएसपी धर्मवीर के कार्यालय में जवाहर सैनी और कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान की बैठक हुई। इस दौरान दोनों पक्ष के अन्य लोग भी मौजूद रहे, लेकिन विवाद का पटाक्षेप नहीं हो सका है।
विज्ञापन
बैठक में जवाहर सैनी द्वारा डीएसपी कार्यालय में मामला निपटाने की पेशकश की गई तो इस पर कार्यकारी अधिकारी के पक्ष के लोगों ने कहा कि डीएसपी कार्यालय में मामला निपटा कर जवाहर सैनी अपना प्रभाव दिखाना चाहते हैं । ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे समाज के किसी भी व्यक्ति के घर जाकर माफी मांगें। हालांकि दोनों पक्षों ने इस पर आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से मना कर दिया है । गौरतलब है कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान ने पार्षद हरेंद्र उर्फ काला सैनी और चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति जवाहर सैनी पर कार्यालय में अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ धमकी देने एयर एससी एसटी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed