फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CITU union will join tomorrow's strike

Jind News: कल की हड़ताल में सीटू की यूनियन शामिल होगी

Thu, 15 Feb 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
CITU union will join tomorrow's strike
14जेएनडी08: ग्रामीणों को हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करते हुए सीटू पदा​धिकारी। स्वयं
जींद। सीटू कार्यकर्ताओं ने 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर बुधवार को रधाना, रुपगढ़, झांझ कलां गांव में अभियान चलाकर लोगों से हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सीटू के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र व जिला कैशियर संदीप जाजवान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सीटू की सभी यूनियन भाग लेंगी। उन्होंने कहा की हरियाणा सरकार आंदोलनकारी किसानों के साथ दुश्मनों सा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अब एक बड़ा राजनीतिक खेल-खेल रही है। आजीविका को बर्बाद करने वाली नीतियों के खिलाफ किसान मजदूर में जो गुस्सा है उससे ध्यान भटकाने के लिए मंदिर निर्माण जैसे मुद्दों को राजनीतिक रूप से भुनाकर चुनाव जीतना चाहती है। मेहनतकश लोगों को धर्म व जात-पात में बांटने का षडयंत्र रच रही है। बोलने और हकों के लिए आवाज उठाने वालों पर उत्पीड़न करके तानाशाही थोपी जा रही है। हमें भाजपा सरकार के मनसूबों को विफल करना है, इसलिए किसान और मजदूर संगठनों ने जिले के सभी किसान, मजदूर, कर्मचारी, दुकानदारों से 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर संजीव, अशोक, बलकार, रेमन, परमिला, नीलम, सुनीता, अनीता मौजूद रहीं।

14जेएनडी08: ग्रामीणों को हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करते हुए सीटू पदाधिकारी। स्वयं

14जेएनडी08: ग्रामीणों को हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करते हुए सीटू पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed