फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CITU and the Sarv Karmchari Sangh Staged a Protest on Labour Day.

Jind News: मजदूर दिवस पर सीटू और सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 May 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
CITU and the Sarv Karmchari Sangh Staged a Protest on Labour Day.
जींद। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीटू, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। नगर परिषद कार्यालय पर आयोजित जनसभा के बाद कर्मचारियों और मजदूरों ने पुराने बस अड्डे तक रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से कपूर सिंह, संजीव ढांडा, विक्रम सिंह और बिजेंद्र सिंह ने की और संचालन संदीप जाजवान व सोहन लाल ने किया। सभा की शुरुआत में शिकागो के शहीद मजदूरों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

महिला नेताओं सुनीता कालीरमन व नीलम ने कहा कि मिड-डे मील और आशा वर्करों को नाममात्र वेतन देकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठनों ने न्यूनतम वेतन 26000 रुपये करने, मनरेगा की पूर्ण बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और निर्माण मजदूरों का बंद पोर्टल दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने मिड-डे मील वर्करों का बकाया मानदेय जारी करने की मांग करते हुए कहा कि आशा वर्करों को ऑनलाइन काम के नाम पर दी जा रही धमकियां बंद हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में कर्मचारियों केंद्र और राज्य सरकार पर पूंजीपतियों के साथ मिलकर मजदूरों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। उन्होंने श्रम कानूनों को तुरंत रद्द करने की मांग की। इस दौरान फिलिस्तीन का समर्थन किया गया और ईरान व वेनेजुएला पर अमेरिकी आर्थिक नाकेबंदी की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed