{"_id":"69aeb7b838fb8e877304af23","slug":"citu-accuses-the-operator-and-administration-of-institutional-murder-in-the-rang-gulal-factory-fire-incident-jind-news-c-199-1-jnd1010-149629-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रंग-गुलाल फैक्टरी अग्निकांड पर सीटू ने संचालक और प्रशासन पर संस्थागत हत्याकांड का जड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रंग-गुलाल फैक्टरी अग्निकांड पर सीटू ने संचालक और प्रशासन पर संस्थागत हत्याकांड का जड़ा आरोप
Tue, 10 Mar 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी07: सीटू कार्यकर्ता एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत कर्मचारी
जींद। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की जिला कमेटी ने सफीदों में होली के रंग-गुलाल फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला सह-सचिव राधेश्याम हाट और कपूर सिंह रामनगर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सभी ने इस घटना को हादसा न मानकर संस्थागत हत्याकांड करार दिया।
आरोप लगाया कि फैक्टरी में श्रम कानूनों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। बाहर से ताला लगा होने के कारण मजदूर अंदर ही फंस गए और वहां अग्निशमन उपकरणों का भी अभाव था। प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि फायर ब्रिगेड का एक घंटे देरी से पहुंचना सरकारी विफलता का प्रमाण है। प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए।
घायलों को दस लाख रुपये की सहायता और मुफ्त इलाज मिले। फैक्टरी मालिक और लापरवाह अधिकारियों पर हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हो। प्रदेश में अवैध व असुरक्षित फैक्टरी के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन प्रदेश में मजदूरों को लामबंद कर आंदोलन शुरू करेगा।