Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Citizens will be able to perform online self-enumeration from January 10 to 24.

Jind News: 10 से 24 जनवरी तक ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे नागरिक

Tue, 10 Nov 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Citizens will be able to perform online self-enumeration from January 10 to 24.
जींद। जींद। जनगणना-2027 के तहत हरियाणा में नागरिकों को 10 से 24 जनवरी तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा मिलेगी। इस दौरान लोग पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। एक से पांच मार्च तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण दौर भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। प्रगणक स्मार्टफोन पर उपलब्ध मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये आंकड़े दर्ज करेंगे। वहीं, जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली से कार्य की प्रगति और क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी की जाएगी। इस कार्य में स्कूल शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जनसंख्या गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक गतिविधियों, भाषा और प्रवास सहित अन्य विषयों से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। इन आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाएं बनाने और सार्वजनिक सुविधाओं की जरूरत का आकलन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नागरिकों की ओर से दी गई जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएगी। स्व-गणना के बाद प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित और सत्यापित करेंगे। डीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे सही और पूरी जानकारी दर्ज करें तथा प्रगणकों को पूरा सहयोग दें। उन्होंने नागरिकों से आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और मतदाता पहचान पत्र से संबंधित विवरण तैयार रखने की भी अपील की।बॉक्स

काम में बाधा डालने पर होगी कार्रवाई
डीसी ने चेतावनी दी कि जनगणना कर्मचारियों के सरकारी कार्य में बाधा डालने या उनके काम में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनगणना में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परिवार की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed