{"_id":"65bd4332c83da12f640bbbe4","slug":"citizens-should-take-advantage-of-central-government-schemes-dc-jind-news-c-199-1-sroh1006-112461-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं नागरिक : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं नागरिक : डीसी
Sat, 03 Feb 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नागरिकों से केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक नाममात्र राशि से बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फार्म हर एक बैंक और डाकघर में उपलब्ध हैं। इन योजनाओं में निर्धारित वार्षिक प्रीमियम जमा करवा कर दो लाख रुपये तक का बीमा होता है।
सामाजिक सुरक्षा योजना सामान्य परिवार को मुश्किल की घड़ी में आर्थिक समर्थन देकर मजबूत बनाती है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु के व्यक्ति नामांकन करवा सकते हैं। योजना के तहत 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा करवाना होता है तथा इससे दो लाख रुपये के जीवन बीमा का संरक्षण मिलता है।