{"_id":"659457deb74453609f09c2ac","slug":"citizens-are-getting-benefits-of-schemes-with-awareness-raju-mor-jind-news-c-199-1-jnd1001-11106-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकों को सजगता के साथ मिल रहा योजनाओं का लाभ : राजू मोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकों को सजगता के साथ मिल रहा योजनाओं का लाभ : राजू मोर
Wed, 03 Jan 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी19: विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को कलेंडर वितरित करते हुए अधिकारी। स्वयं
जींद। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को भैरोखेड़ा व निडाना गांव में पहुंची। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर ने शिरकत की।
राजू मोर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने तथा नागरिक के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दिलवाया गया। राजू मोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, महिला, किसान व युवाओं को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। संकल्प यात्रा ने मोदी सरकार की गारंटी की गाड़ी द्वारा वंचित पात्र लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी गरीब भूखा न रहे और सभी गरीबों को पक्का मकान मिले।
सरकार लोगों के घर द्वार पर पहुंच कर उन्हें योजनाओं का लाभ दे रही है ताकि गरीब व्यक्तियों का जीवन स्तर सुधर सके। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब वर्ग के लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा का उनके घर द्वार पर ही लाभ मिल रहा है। जहां-जहां यात्रा पहुंच रही है, वहां पर पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। योजना के क्रियान्वयन को लेकर अगर किसी पात्र व्यक्ति को समस्या आ रही है तो उसका मौके पर समाधान किया जा रहा है। पात्र लोगों को मौके पर योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिया गया। इस अवसर पर बीडीपीओ फूल सिंह व संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।