फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   cids report blows manohar governments sleep : deepender

सीआईडी की रिपोर्ट ने उड़ाई मनोहर सरकार की नींद : दीपेंद्र

Fri, 18 Oct 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
cids report blows manohar governments sleep : deepender
पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 75 पार का नारा देने वालों की हवा टाइट हो गई है। सीआईडी की रिपोर्ट ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नींद उड़ा दी है। सीआईडी की रिपोर्ट से यह बात साफ हो चुकी है कि प्रदेश में दिन-प्रतिदिन कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। जब से कुमारी सैलजा व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में कांग्रेस की कमान आई, तब से प्रदेश की राजनीति की हवा का रुख बदल गया है। चुनाव में 75 पार का नारा देने वालों को प्रदेश की जनता यमुना पार करवाकर छोड़ेगी। यह बाद उन्होंने शुक्रवार को सफीदों में कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में कही। रैली का आयोजन कालवा गांव में किया गया था। दीपेंद्र हुड्डा ने देशी अंदाज में राम-राम से अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जो हरियाणा विकास में नंबर वन होता था आज सबसे पीछे हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed