Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children's nutrition and development

Jind News: बच्चों के पोषण व विकास के बारे में बताया

Sun, 21 Dec 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Children's nutrition and development
20जेएनडी22: प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए प्रमाण पत्र दिखाते हुए। संवाद
जींद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से डीआरडीए हाल में चल रहे खंड पिल्लुखेड़ा और नरवाना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। यह शिविर विभाग की सीडीपीओ सुलोचना कुंडू की अध्यक्षता में चला। इसमें उन्होंने अंतिम दिन सभी वर्कर को प्रमाण पत्र भेंट किए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के तीसरे दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण और समग्र विकास के बारे में बताया गया। इसमें संतुलित पोषण का महत्व, विकास की निगरानी एवं मूल्यांकन की तकनीकें तथा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अभिभावकों व समाज की सक्रिय भागीदारी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीडीपीओ सुलोचना कुंडू ने आंगनबाड़ी बच्चों का भविष्य बताते हुए सभी वर्कर को उनकी बेहतर देखभाल की जिम्मेदारी दी। उन्होंने बताया कि शिशु के जन्म के बाद प्रारंभिक पोषण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने स्तनपान के लाभ, विशेषकर कोलेस्ट्रम (पहला गाढ़ा दूध) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पिल्लूखेड़ा और नरवाना खंड की सभी सुपरवाइजर, रॉकेट लर्निंग टीम तथा प्रथम संस्था से दिवेश, मैनेजर रितेश, जिला कोऑर्डिनेटर कृष्ण ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मीनाक्षी, पूजा, सरिता, रेखा, प्रिंस, अंकित, वंदना, सुमन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed