सफीदों। जिला के विभिन्न दमकल केंद्र के दमकल कर्मियों की ओर से वीरवार को जिलेवार स्कूलों में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें दमकल कर्मचारियों द्वारा स्कूल में फायर सेफ्टी को लेकर विद्यार्थियों और स्टाफ को जागरूक किया गया।
दमकल केंद्र सफीदों से एलएफएम बलवान सिंह, एफएम तेजबीर सिंह, एफएम ओमप्रकाश, एफओ मोहित कुमार ने आग से बचाव और आपात स्थिति में सही तरीके से कार्रवाई करने बारे बताया।
विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को आग लगने के कारणों, बचाव के उपायों तथा अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एमजेएस राजकीय आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। फायर सेफ्टी टीम ने बताया कि आग लगने पर घबराएं नहीं। आसपास के लोगों को सचेत करें। संवाद