फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children took out crop residue management awareness rally

Jind News: स्कूली बच्चों ने निकाली फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता रैली

Tue, 08 Oct 2024 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Children took out crop residue management awareness rally
उचाना। उचाना उपमंडल के बडोदा व मोहनगढ़ छापड़ा गांव में स्कूली बच्चों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन पर एक जागरूकता रैली निकाली। इसमें बच्चों ने फसल अवशेष प्रबंधन करने व फसल अवशेषों में आग न लगाने के प्रति ग्रामीणों व किसानों को जागरूक किया। इस अवसर पर सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक मनबीर ने फसल अवशेष नहीं जलाने के बारे में कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार फसल अवशेषों को जलाना कानूनन जुर्म है तथा दोष साबित होने पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है। शिविरों में किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ किसानों को फसल अवशेष न जलाने बारे शपथ भी दिलवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जो किसान फसल अवशेष नहीं जलाएगा सरकार उसे एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन देगी। इस अवसर पर मा. प्रदीप, सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक राजेश कुमार, प्रिंसिपल माधुरी भोला, चांदीराम, राजेश मालिक, रविंद्र पीटीआई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed