फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children are learning through play, leaving behind their mobile addiction; Nipun Parent App becomes a support

Jind News: मोबाइल की लत छोड़ खेल-खेल में सीख रहे बच्चे, निपुण पेरेंट एप बना सहारा

Sun, 28 Jun 2026 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Children are learning through play, leaving behind their mobile addiction; Nipun Parent App becomes a support
जींद। बच्चों को मोबाइल की लत से दूर कर सीखने की नई आदत विकसित करने के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग का निपुण पेरेंट ऐप प्रभावी साबित हो रहा है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शुरू की गई इस पहल से प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी खेल-खेल में नई बातें सीख रहे हैं।
विज्ञापन

ऐप के माध्यम से बच्चे पढ़ाई के साथ घर के छोटे-छोटे कार्यों में भी माता-पिता का सहयोग कर रहे हैं, जिससे उनमें जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हो रही है। जिला समन्वयक (एफएलएन) राजेश वशिष्ठ ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों के लिए यह ऐप तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक जीवन से जोड़ना है। छुट्टियों में मोबाइल गेम और अनावश्यक स्क्रीन टाइम की जगह अब बच्चे रचनात्मक गतिविधियों में समय बिता रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बालवाटिका से पांचवीं तक हजारों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें दूसरी और तीसरी कक्षा के 2,538 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अब तक निपुण पेरेंट ऐप डाउनलोड कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप में दी गई गतिविधियां सरल और रोचक हैं, जिनसे बच्चे बिना किसी दबाव के उन्हें पूरा कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने शेष अभिभावकों से भी निपुण पेरेंट ऐप डाउनलोड कर बच्चों को इस डिजिटल शिक्षण पहल से जोड़ने की अपील की है। विभाग का मानना है कि यह पहल बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के साथ उन्हें जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed