फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Child injured due to bullet collision, referred to PGI

Jind News: बुलेट की टक्कर से बच्चा घायल, पीजीआई रेफर

Sat, 21 Dec 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Child injured due to bullet collision, referred to PGI
21जेएनडी27: सीसीटीवी फूटेज में कैद हुए बाइक सवार। संवाद
सफीदों। गांव अंटा में बुलेट बाइक सवारों ने साइकिल चला रहे बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव अंटा निवासी लक्की (10) को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को सफीदों नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, मगर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लक्की गांव में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान गांव बड़ौद की तरफ से बुलेट बाइक पर सवार दो युवक आए और लक्की की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार टक्कर में बाइक बच्चे के ऊपर से होकर गुजर गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। कुछ ग्रामीणों ने बाइक सवारों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे। उधर, ग्रामीण लक्की को लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचे, मगर चिकित्सकों ने उसकी हालात गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। सफीदों थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाइक सवारों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की आरोपी बाइक सवारों को तत्काल पकड़ा जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने बताया कि लक्की बहुत गरीब परिवार से है। उसके पिता खुशी राम मजदूरी करते हैं। लक्की गांव के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रखी स्पीड़ ब्रेकर बनवाने की मांग

अंटा के ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में कई जगह पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के हादसे कई बार हो चुके हैं। स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग वे प्रशासन के सामने कई बाद उठा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासनिक लापरवाही का ही नतीजा है कि हर रोज गांव में हादसे हो रहे हैं।

21जेएनडी27: सीसीटीवी फूटेज में कैद हुए बाइक सवार। संवाद

21जेएनडी27: सीसीटीवी फूटेज में कैद हुए बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed